केन्द्रीय विद्यालय सी आर पी एफ दुर्गापुर के अंकित चौधरी JEE IIT एडवांस के लिए चयनित 

केन्द्रीय विद्यालय सी आर पी एफ दुर्गापुर के अंकित चौधरी JEE IIT एडवांस के लिए चयनित 

दुर्गापुर(अमन राय) : केन्द्रीय विद्यालय के छात्र अंकित चौधरी ने जी आई आई टी ((JEE IIT) एडवांस में 8935 वां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार एवं विद्यालय का मान बढ़ाया है । अंकित के माता-पिता श्रीमती टूना शर्मा एवं रत्नेश चौधरी केन्द्रीय विद्यालय ,दुर्गापुर में ही कार्यरत हैं l उल्लेखनीय बात यह है कि अंकित चौधरी ने अपने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है। इसका श्रेय वह कड़ी मेहनत, अपने माता-पिता एवं अपने शिक्षकों को देते हैं । बातचीत में उसने कहा कि नियमित अध्ययन ,कड़ी मेहनत, माता-पिता एवं गुरुओं के आशीर्वाद से उसे यह सफलता मिली है । वह आगे की पढ़ाई भी अच्छी तरह पूरी कर देश में ही रहकर देश-सेवा करना चाहते हैं । छात्रा माही श्री ,संदीप रजक, अमियो सरकार ने भी जी मेन्स 2023 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है । वहीं NEET की परीक्षा में अमन सिंह 95.84 तथा वर्षा मंडल ने 93.31 परसेंटाइल प्राप्त कर सफलता हासिल की है ।  बच्चों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ए के झा के अलावे वरिष्ठ शिक्षक मुकेश कुमार, नवीन कुमार ,सुचित्रा कुमार ,रणजीत कुमार आदि ने हार्दिक खुशी प्रकट की है ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1